
ग्वालियर। विघुत मंत्री के शहर में शहरवासी पसीने से तर बतर होकर परेशान है। बार-बार बिजली कटआफ से इस भीषण गर्मी में हालत खराब है। लोग पूछ रहे है कि शहर विघुत मंत्री का, इसके बाद भी इतना कटआफ इससे तो बेहतर हो और कोई उर्जा मंत्री होता। बिजली कटआफ ने लोगों को दिग्गी शासनकाल भी याद दिला डाली।
मध्यप्रदेश की सरकार में उर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर है। ग्वालियर उनका गृह जिला है उसके बाबजूद सबसे ज्यादा बिजली का कटआफ उनके ही शहर में हो रहा है। क्या अधिकारी बिजली मंत्री की सुनते नहीं है या फिर उनकी छवि खराब करने के लिये बिजली अधिकारियों की कोई साजिश है। वजह कोई भी राजनीति हों, परंतु पीस जनता रही है। सुबह से रात तक सैकड़ों बार बिजली कटती है। शिकायत बिजली अफसर अपना रटा रटाया कारण बता देते है कि फाल्ट हो गया है या फिर खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर सुस्त पड़ गया है। बार बार के बिजली कटआफ के कारण शहरवासियों की हालत खस्ता है। पसीने शरीर छोड़ नहीं रहा है। फ्रिजों में पानी ठंडा नहीं हो पा रहा। काम धंधा भी बिजली कट बढ़ने से ठंडा पड़ गया है। ऐसे में शहरवासियों को बिजली कटौती की दोहरी मार झेलना पड़ रही है। गर्मी से शहरवासी वैसे ही बेहाल है, ऊपर से बिजली की घोषित और अघोषित कटौती दिन और रात चैन नहीं लेने दे रही है। यह हालात तब है, जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का यह गृह जिला है।

