नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

जयपुर। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी शहर के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली स्थित एम्स रेफर किया गया है। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कई श्रमिक बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कुछ अंदर ही फंस गए।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में केमिकल के साथ अवैध तरीके से पटाखे भी बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र बताया गया है। कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मौके की स्थिति देखकर छोटे विस्फोटक पदार्थ (एक्सप्लोसिव मटेरियल) की मौजूदगी का अंदेशा है, हालांकि गैस रिसाव जैसी कोई स्थिति नहीं पाई गई। विस्फोटक सामग्री के कारण आग तेजी से फैली होने की आशंका जताई जा रही है| खुशखेड़ा और भिवाड़ी RIICO फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भयावह थी कि कई शव बुरी तरह जल चुके थे। कुछ मामलों में केवल कंकाल ही शेष बचे, जबकि कई स्थानों पर शरीर के अंगों के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक इन अवशेषों को एकत्र कर पॉलीथीन में सुरक्षित रखा।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

मृतकों की पहचान और जांच

प्रशासन के अनुसार, पांच मृतकों की पहचान हो चुकी है। वे बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले थे। अन्य मृतकों की पहचान फैक्ट्री के रिकॉर्ड और दस्तावेजों के आधार पर की जा रही है। शवों की हालत अत्यंत खराब होने के कारण पहचान में दिक्कत आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन, अवैध पटाखा निर्माण और संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

4 गंभीर रूप से झुलसे, दिल्ली एम्स रेफर

भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। इसमें 8 लोग जिंदा जल गए। गंभीर रूप से झुलसे 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसमें अनूप कुमार, जुन्नू, विवेक और मन्नू शामिल हैं। अनूप और जुन्नु 90 फीसदी तक झुलसे हैं। चारों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!