नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दतिया के बसई थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, तीनों आरोपी उसके परिचित हैं और उन्होंने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पीड़िता के अनुसार, 29 जून की सुबह मंगल सिंह कुशवाह का फोन आया और उसने मिलने के लिए बुलाया। दोपहर में जब वह पहुंची तो मंगल सिंह, नीलेश कुशवाह और बंटी कुशवाह मोटरसाइकिल पर पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों उसे काली माता मंदिर के पीछे नरवाह क्षेत्र में ले गए, जहां पानी की बोतल से कुछ पिलाने के बाद उसे नशा जैसा महसूस होने लगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
किशोरी का आरोप है कि इसके बाद नीलेश और बंटी ने बारी-बारी से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, जबकि मंगल सिंह कुछ दूरी पर खड़े होकर निगरानी करता रहा। वारदात के बाद तीनों उसे मौके पर छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद होश आने पर वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर बसई थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

