नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। शिंदे की छावनी क्षेत्र में प्रस्तावित फ्लाईओवर ब्रिज के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि क्षेत्र की यातायात समस्या का समाधान स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना किया जाए।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
शिंदे की छावनी से मानसिक आरोग्यशाला तक का मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। इसी समस्या के समाधान के लिए एलिवेटेड रोड परियोजना के तहत फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि वर्ष 2021 में भी क्षेत्र में हुई तोड़फोड़ से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। यदि दोबारा ऐसी कार्रवाई हुई तो अनेक छोटे व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। प्रदर्शन में राजेंद्र शर्मा, नरेश हीरानी, सुभाष गुप्ता, अतुल जैन, मनोज कुशवाहा, दीपक जैन, मोनू गुप्ता, भगवत गोयल, डा. दिनेश शर्मा, सतीश मुद्गल, विजय धनेजा, रुपेश नायक, सेंकी जैन मौजूद थे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

