नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। कबीर आश्रम में संत कबीर संचालन समिति भीमनगर द्वारा “संत समागम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने सहभागिता कर संत कबीर साहेब के श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा भोग लगाया। इस अवसर पर उन्हें संतों का सान्निध्य प्राप्त कर उनके ज्ञानामृत एवं अमृत वचनों का श्रवण करने का सुअवसर भी मिला।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
श्री अग्रवाल ने कहा कि संत कबीर साहेब जी ने अपने जीवन एवं वाणी के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, प्रेम और सद्भाव का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता, सदाचार एवं मानव कल्याण की प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर डॉ. आर.पी. मंडेलिया (अध्यक्ष), शिवराम जाटव, पुरुषोत्तम टमोटिया, सुरेश सोलंकी (पार्षद), विवेक खन्ना, विजय सिंह पाल, सोबरन सिंह, अमृत लाल बाबू, कमलेश रोजिया, महेश मंडेलिया, मुकेश वर्मा, रवि चोपड़ा, कृष्णा जी सहित अनेक प्रबुद्धजन एवं समाजजन उपस्थित रहे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

