नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। तानसेन की नगरी ग्वालियर में इन दिनों संगीत की तान कम और सडक़ों पर गाडिय़ों के हिचकोले खाने की आवाजें ज्यादा सुनाई दे रही हैं। शहर की सडक़ों का हाल अब किसी से छुपा नहीं है। विकास के दावों और स्मार्ट सिटी के विज्ञापनों के बीच ग्वालियर की सडक़ें आम जनता की जेब पर भारी पड़ रही हैं। हालत यह हो चुकी है कि जो फोर व्हीलर और टू व्हीलर के टायर आराम से तीन से चार साल का सफर तय कर लेते थे, वे अब महज एक साल में ही हांफ रहे हैं। सडक़ों के घटते मानक स्तर ने वाहन चालकों की कमर तो तोड़ी ही है, साथ ही उनके टायरों को भी वक्त से पहले घिसा दिया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
एक दौर था जब ग्वालियर में पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की सडक़ें एक तय मानक (स्टैंडर्ड) पर बनती थीं। डामर और गिट्टी का तालमेल ऐसा होता था कि सडक़ें सालों-साल चलती थीं और टायर सुरक्षित रहते थे। लेकिन आज की तारीख में सडक़ निर्माण से गुणवत्ता के मानक गायब होते नजर आ रहे हैं। सडक़ों के इस रफ लुक का सीधा असर शहरवासियों के बजट पर पड़ रहा है। एक औसत मध्यमवर्गीय परिवार के लिए गाड़ी के टायर बदलना एक बड़ा खर्च होता है। अच्छे मानक की सडक़ों के कारण एक टायर अमूमन 50 से 60 हजार किलोमीटर या लगभग 3-4 वर्ष तक चलता था। अब नुकीली गिट्टियों, गड्ढों और घटिया पैचवर्क के कारण टायर 20 से 25 हजार किलोमीटर या मुश्किल से एक वर्ष में ही पूरी तरह घिस रहे हैं। इसके अलावा सडक़ों के झटकों से सस्पेंशन, अलाइनमेंट और बैलेंङ्क्षसग का काम हर दूसरे-तीसरे महीने कराना पड़ रहा है। यानी जनता टैक्स भी दे, बदहाल सडक़ों पर हिचकोले भी खाए और फिर अपनी गाडिय़ों के रखरखाव में हजारों रुपये भी खर्च करे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
टायर कारोबारियों की मानें तो पिछले कुछ समय में नए टायरों की मांग में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। लेकिन यह बढ़ोतरी किसी खुशी की वजह से नहीं, बल्कि मजबूरी के कारण है। दुकानदारों का कहना है कि लोग शिकायत लेकर आते हैं कि ’’भाई साहब, अभी पिछले साल ही तो टायर डलवाया था, इतनी जल्दी कैसे घिस गया?’’ टायर कारोबारी ने बताया कि सडक़ पर बने गड्ढे और उखड़ी हुई सतह टायरों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाती है। इसके चलते टायर जल्दी घिस जाते हैं और वाहन मालिकों को समय से पहले उन्हें बदलना पड़ता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

