नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नति का इंतजार लंबा होता जा रहा है। प्रदेश के अन्य सरकारी विभागों में वर्षों बाद प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन पुलिस विभाग के 350 से अधिक निरीक्षक अब भी पदोन्नति की राह देख रहे हैं। पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में इस मुद्दे पर मंथन हुआ, हालांकि कई जिलों से अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड नहीं पहुंचने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जानकारी के मुताबिक, इंदौर, भोपाल, मुरैना, टीकमगढ़, जबलपुर और छतरपुर से प्रमोशन के लिए पात्र अधिकारियों का रिकॉर्ड बार-बार पत्राचार के बावजूद पीएचक्यू नहीं भेजा गया है। इसके चलते पदोन्नति की प्रक्रिया अटकी हुई है। प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे निरीक्षकों का कहना है कि अन्य विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर खुलकर आवाज उठाते हैं, लेकिन पुलिस विभाग में अनुशासन के कारण अधिकारी अपनी बात सार्वजनिक रूप से नहीं रख पाते। कई अधिकारी सेवा के अंतिम वर्षों में पहुंच चुके हैं और पदोन्नति की उम्मीद लगभग छोड़ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, डीएसपी स्तर पर बड़ी संख्या में रिक्त पद होने के बावजूद वरिष्ठता सूची और तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
डीएसपी के कहां-कहां कितने पद खाली
निरीक्षक संवर्ग: 306 स्वीकृत, 44 कार्यरत, 262 रिक्त
रक्षित निरीक्षक संवर्ग: 52 स्वीकृत, 17 कार्यरत, 35 रिक्त
रेडियो संवर्ग: 23 स्वीकृत, 16 कार्यरत, 7 रिक्त
कंप्यूटर संवर्ग: 4 स्वीकृत, सभी 4 रिक्त
क्यूडी संवर्ग: 9 स्वीकृत, 2 कार्यरत, 7 रिक्त
फिंगर प्रिंट संवर्ग: 15 स्वीकृत, सभी 15 रिक्त
अनुसचिवीय अधीक्षक संवर्ग: 7 स्वीकृत, सभी 7 रिक्त
अनुसचिवीय शीघ्रलेखक संवर्ग: 6 स्वीकृत, सभी 6 रिक्त
आर्म्स संवर्ग: 4 स्वीकृत, सभी 4 रिक्त
विशेष शाखा संवर्ग: 24 स्वीकृत, 7 कार्यरत, 17 रिक्त
क्यों अटका प्रमोशन?
कई जिलों से सेवा रिकॉर्ड समय पर पीएचक्यू नहीं पहुंचा। वरिष्ठता सूची और तकनीकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। विभागीय दंड (पेनल्टी) से जुड़े मामलों की समीक्षा लंबित। रिक्त पद होने के बावजूद डीपीसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

