नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित जहांगीर कटरा में शनिवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसके आधार पर कई संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मृतक की पहचान दिनेश सिंह पटेल उर्फ रॉकी (30) पुत्र किशन पटेल के रूप में हुई है। वह जहांगीर कटरा स्थित पटेल धर्मशाला के पास किराए के कमरे में रहता था और निजी नौकरी करता था। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसे कमरे के बाहर सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे भैरव मंदिर के पास दिनेश का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान उसकी लाठी-डंडों और सरियों से बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिनेश रात करीब 2 से 2:30 बजे अपने कमरे पर लौटा था। उसने पास में रहने वाले एक किराएदार से पानी मांगा था। किराएदार के अनुसार उस समय वह नशे की हालत में था। पानी देने के बाद वह सो गया। सुबह दिनेश का शव कमरे के बाहर मिला।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पुलिस को घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरा फुटेज मिले हैं। फुटेज में कुछ युवक हाथों में सरिया लेकर दिनेश की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार जांच में कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है। उनके घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वे फरार मिले। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में देर रात विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

