कई मुख्यमंत्रियों व प्रभावशाली लोगों के गुरु उत्तम स्वामी पर रेप का आरोप, अब जेल जाना लगभग तय!

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी पर गंभीर आरोपों वाले एक मेल की कापी सोशल मीडिया पर वायरल रही है। इस मेल में राजस्थान निवासी एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मेल में 12 फरवरी की तारीख है और इसे दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजा जाना बताया जा रहा है। इसमें कथित पीड़िता की ओर से धमकियां मिलने की बात कहते हुए सुरक्षा की मांग भी की गई है। हालांकि पुलिस की ओर से कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है और न ही किसी पुलिस अधिकारी ने देर रात तक मेल की पुष्टि की है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता केके मिश्रा की ओर से एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में स्पष्टीकरण की मांग जरूर की गई है। जो मेल वायरल हुआ उसमें कथित पीड़िता का कथन है कि एफआइआर दर्ज करवाने की भनक लगते ही उसे धमकियां मिलने लगी हैं। आरोपी पक्ष के लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

आध्यात्मिक जगत से एक बार फिर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने देश को झकझोर कर रख दिया है। प्रसिद्ध कथाकार और तांत्रिक उत्तम स्वामी, जिनके देश भर में लाखों अनुयाई और करोड़ों के संसाधन हैं, अब दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। एक युवती ने लिखित आवेदन के जरिए यह खुलासा किया है कि उत्तम स्वामी ने धर्म और आस्था के नाम पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसके साथ धोखाधड़ी व विश्वासघात भी किया गया है। यह मामला तब और भी गंभीर हो जाता है जब जानकारी सामने आई कि पीड़िता का दैहिक शोषण तब से शुरू हुआ जब वह महज एक बच्ची थी। पीड़िता ने 12 फरवरी 2026 को उप पुलिस आयुक्त (DCP) को एक औपचारिक पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। पत्र में पीड़िता ने बताया है कि वह वर्तमान में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कराना चाहती है। पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही उत्तम स्वामी को कानूनी कार्रवाई की भनक लगी, उसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां मिलने लगी हैं। आरोपी के पास व्यापक संसाधन और बड़ी संख्या में अनुयायी होने के कारण पीड़िता ने अपनी जान को संवेदनशील बताते हुए 24/7 पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!


पीड़िता ने पत्र में यह भी आशंका जताई है कि आरोपी एक प्रभावशाली “गॉडमैन” है, जो गवाहों को प्रभावित कर सकता है और उसके खिलाफ मौजूद साक्ष्यों को नष्ट करने की क्षमता रखता है। चूंकि इस मामले की मीडिया में रिपोर्टिंग शुरू हो चुकी है, इसलिए पीड़िता ने पुलिस से अपनी पहचान और वर्तमान पता गोपनीय रखने का भी विशेष निवेदन किया है। खबरों के मुताबिक, आरोपी फिलहाल जबलपुर में कथा कर रहे हैं, जबकि उनके अनुयायियों में कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने कथित तौर पर इन कृत्यों को “ईश्वर की इच्छा” बताकर खुद का बचाव करने की कोशिश की है। फिलहाल, पुलिस को दिए गए इस आवेदन के बाद अब सबकी नजरें औपचारिक एफआईआर और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

कथित मेल में आरोप हैं कि आरोपी कई साल से उसका शोषण कर रहा था। उसके प्रभाव के कारण वह पहले शिकायत नहीं कर सकी। इस मामले में महामंडलेश्वर की ओर से कोई कथन सामने नहीं आया है।

“मैं (पीड़िता) अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हूं, इसी वजह से मैं तुरंत पुलिस सुरक्षा देने का अनुरोध कर रही हूं। मेरा आरोप है कि उत्तम स्वामी (आरोपी) ने मेरे साथ गंभीर यौन अपराध (बलात्कार) किया है। मैं जल्द ही भारतीय न्याय संहिता/भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपनी औपचारिक शिकायत दर्ज कराने वाली हूं।
आरोपी एक स्वयंभू आध्यात्मिक व्यक्ति है, जिसका बड़ा प्रभाव और काफी अनुयायी हैं। उसे यह पता चल गया है कि मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने वाली हूं। तभी से मुझे एफआईआर दर्ज करने से रोकने और चुप कराने के लिए सीधे और परोक्ष रूप से धमकियां दी जा रही हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

उसके प्रभाव के कारण गवाहों को डराने, सबूत मिटाने और मुझे नुकसान पहुंचाने का बड़ा खतरा है। आरोपी के पास ऐसे लोग और साधन हैं, जो मेरी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं, जिसके कारण मैं बहुत डर और असुरक्षा महसूस कर रही हूं। मीडिया में मामला आने और आरोपी को मेरी पहचान पता चलने से खतरा और बढ़ गया है।
आरोप है कि उसने धर्म और आस्था के नाम पर मुझे बहलाकर कई स्थानों पर मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) किया। इसके अलावा मेरे साथ धोखाधड़ी और छल करने के भी आरोप हैं।
इसलिए मैं विनती करती हूं कि मेरे वर्तमान घर पर 24 घंटे पुलिस सुरक्षा दी जाए। साथ ही मेरी पहचान और पता गोपनीय रखा जाए। मुझे भरोसा है कि आपका विभाग मुझे सुरक्षा देगा और मेरे साथ न्याय होने में किसी तरह की बाधा नहीं आने देगा।”

कौन हैं उत्तम स्वामी?
उत्तम स्वामी एक प्रसिद्ध कथावाचक और श्री पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं. वे कई राज्यों में धार्मिक प्रवचन देते हैं और कई मुख्यमंत्रियों व प्रभावशाली लोगों के आध्यात्मिक गुरु माने जाते हैं. उनके लाखों अनुयायी हैं. युवती के आरोपों के बाद यह मामला सनसनीखेज हो गया है. दिल्ली पुलिस ने ई-मेल प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. युवती ने कहा है कि उसके पास सबूत मौजूद हैं और वह कानूनी कार्रवाई चाहती है.

उत्तम स्वामी बोले- कुछ गैरसनातनी द्वेष पाल लेते हैं, यह सनातन के खिलाफ नया षड्यंत्र है

मैं लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में हूं. स्नेहपूर्वक मिलता हूं..। इस लंबी यात्रा में स्वाभाविक है कि कुछ गैर सनातनी लोग द्वेष, ईर्ष्या भी पाल लेते हैं। अभी आरोपों की पूरी जानकारी नहीं है। अभी यही कह सकता हूं कि, प्रमाण आने दीजिए। प्रथमदृष्टया लगता है कि यह, मेरी चारित्रिक हत्या व सनातन के खिलाफ कोई नया षड्यंत्र है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अंत में सत्य की, सनातन की विजय होगी ।’ -उत्तम स्वामी, महामंडलेश्वर

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!