नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। चैंबर चुनाव में यूं तो लोगों की निगाह पदाधिकारियों, खासतौर से अध्यक्ष पद पर रहती है। क्योंकि असली टक्कर पदाधिकारियों के पद के लिए होती है, लेकिन इस बार कार्यकारिणी सदस्य बनने के लिए भी लोग सामने आ रहे हैं। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन दिन में कार्यकारिणी पद के लिए 422 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं, जबकि चैंबर में कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या 150 है और इन्हें 53 समूहों में से चुना जाना है। नामांकन जमा होने के तीसरे दिन पदाधिकारी पद के लिए छह फार्म बिके और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 102 फार्म। अभी नामांकन जमा होने के अंतिम दिन 28 जून तक फार्म बिकेंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
चैंबर से जुड़े लोगों का कहना है कि चैंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारी पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए नियम कि किसी भी सदस्य को कम से कम तीन बार कार्यकारिणी का सदस्य होना चाहिए, तभी वह चैंबर के पदाधिकारी पद का चुनाव लड़ने के लिए योग्य होगा। चैंबर की कार्यकारिणी में 150 सदस्यों को चुना जाना है। यह सदस्य 53 समूहों में से चुने जाएंगे। किसी समूह से एक तो किसी समूह से दो तो किसी समूह से चार सदस्यों का चुनाव होगा। चैंबर चुनाव पर नजर रखने वालों का कहना है कि इस बार हर समूह में छह से सात उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कारोबारियों का कहना है कि 53 समूहों से 15 से 20 समूह ऐसे भी होंगे जिनमें उम्मीदवार मैदान में तो उतरेंगे, लेकिन आपस में समझौता होने पर इन समूहों से निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो जाएंगे। चैंबर में कुल 3450 सदस्य है। हर सदस्य को चैंबर की फीस जमा करनी होती है तभी वह चुनाव लड़ सकता है और अपने मताधिकार का उपयोग कर सकता है। हालांकि जिन सदस्यों को चुनाव लड़ना है, उनके लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून थी। लेकिन सामान्य सदस्य के लिए सात जुलाई है। 25 जून तक 2809 सदस्य अपनी फीस जमा कर चुके हैं। अभी भी 641 सदस्य फीस जमा करने से बचे हुए हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

