नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कवर्धा (छत्तीसगढ़): जिले में लापता युवती की तलाश के दौरान पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में यहां देह व्यापार संचालित होने की बात सामने आई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की एक युवती के लापता होने के मामले में उसके परिजन बुधवार को कवर्धा पहुंचे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि युवती घोठिया बायपास रोड स्थित एक मकान में हो सकती है। इसी आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी। हालांकि जिस युवती की तलाश की जा रही थी, वह वहां नहीं मिली, लेकिन मकान के अंदर तीन अन्य युवतियां और एक युवक संदिग्ध हालत में पाए गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां प्रारंभिक पूछताछ में देह व्यापार से जुड़े गतिविधियों का खुलासा हुआ।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पकड़ी गई युवतियां कोरबा और बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई की है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि गुमशुदा युवती की तलाश के लिए परिजन पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने सहयोग के तौर पर दबिश दी। आगे की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें CG News और पाएं CG Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

