नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में मानसून सत्र के ठीक बाद एक बड़ा फेरबदल होने की अटकले लगाई जाने लगी है। मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों के परफॉर्मेंस को लेकर दिए गए संकेतों के बाद राजनैतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, खराब रिपोर्ट कार्ड वाले कई मंत्रियों का विकेट गिरना तय है, जबकि अनुभवी और दमदार चेहरों को नई कमान सौंपी जा रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सूत्रों का दावा है कि बीते दिनों हुई संगठन की बैठक में सबसे पहला नाम भोपाल की हुजूर सीट से विधायक और हिंदुत्व के फायरब्रांड चेहरा रामेश्वर शर्मा का तय किया गया है। सूबे में चल रही राजनैतिक नियुक्तियों के एडजस्ट होते ही उनके नाम की घोषणा की जा सकती है। क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को साधने के लिए बुंदेलखंड के सबसे वरिष्ठ और कद्दावर नेता गोपाल भार्गव की कैबिनेट में वापसी तय मानी जा रही है। सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह इस वक्त सबसे ज्यादा चक्रव्यूह में फंसे हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए उनके विवादित बयान के बाद विपक्ष, संगठन और न्यायिक स्तर पर मचे बवाल के कारण उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के खराब प्रदर्शन पर भी संगठन हंटर चलाने के मूड में है। वहीं दिलीप अहिरवार, प्रतिमा बागरी और राधा सिंह के विभागीय कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट भी नकारात्मक आई है, जिससे इनकी छुट्टी या विभाग बदले जाने की पूरी संभावना बनी हुई है। साथ ही आधी आबादी को साधने के लिए अर्चना चिटनीस, रीति पाठक और मालिनी गौड़ के नामों पर मुहर लग सकती है। अंदर खाने की खबर की माने तो महाकौशल और बुंदेलखंड अंचल से प्रदीप लारिया और बृजेंद्र प्रताप सिंह को भी संभावित दावेदारों की सूची में रखा गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
विजयवर्गीय पर बड़ा फैसला
दिल्ली दरबार और भोपाल में चर्चा है कि दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को संगठन में कोई बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी या किसी राज्य का राज्यपाल बनाकर भेजा जा सकता है। वहीं प्रहलाद पटेल और तुलसीराम सिलावट के विभागों में बदलाव तय माना जा रहा है। हालांकि बीजेपी संगठन या सरकार की तरफ से अभी तक इस फेरबदल की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अंदरखाने की तैयारी साफ बता रही है कि मानसून सत्र के तुरंत बाद मध्य प्रदेश की सियासत में एक बड़ा धमाका होने वाला है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

