नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (MPCCI) के चुनाव को लेकर व्यापारिक गलियारों में चुनावी सरगर्मी बेहद तेज हो गई है। चुनाव में मुख्य मुकाबला ‘क्रिएटिव हाउस’ (Creative House) और ‘व्हाइट हाउस’ (White House) पैनल के बीच देखा जा रहा है। गत रोज मंगलवार को क्रिएटिव हाउस द्वारा आयोजित ‘व्यापारी संवाद’ कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी और सदस्य शामिल हुए, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अधिसूचना जारी होने के बाद क्रिएटिव हाउस के सभी प्रत्याशी सघन जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं| इसी तारतम्य में क्रिएटिव हाउस द्वारा रंग महल गार्डन में व्यापारिक संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | इस अवसर पर क्रिएटिव हाउस से संयुक्त अध्यक्ष के प्रत्याशी वरिष्ठ समाज सेवी सुरेश बंसल ने कहा उद्योग एवं व्यापारियों की जो सबसे बड़ी समस्या है वह ट्रैफिक की व्यवस्था है हर व्यापारी परेशान है | उन्होंने कहा मेरी व्यक्तिगत सोच है कि इस ट्रैफिक की व्यवस्था से निजात पाने के लिए हमारा साडा क्षेत्र खाली है तो प्रशासन से चर्चा करके थोक व्यापार को सेक्टर वाइज स्थापित कर दें और वहीं पर पूरी ट्रांसपोर्टिंग की व्यवस्था हो | क्रिएटिव हाउस के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संदीप नारायण अग्रवाल ने बताया कि उनके कोषाध्यक्ष के कार्यकाल में चेंबर की बिल्डिंग एवं सभागारों का कायाकल्प किया गया और जो कमी रह गई थी वह इस सत्र में चुनाव जीतने के बाद पूरी की जाएगी | क्रिएटिव हाउस के कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुवर्णा ज्वेलर्स के संचालक अजय गोयल ने कहा उद्योग एवं व्यापारियों का संवाद काफी समय से अधूरा रह गया था जो कि आज पूरा किया गया| संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी राकेश अग्रवाल रेडीमेड वाले ने कहा कि मैं अपना प्रतिद्वंद्वी किसी को नहीं मानता मैं कर्म पर विश्वास करता हूं |इस संवाद के जरिए क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशियों ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और अपनी प्राथमिकताओं तथा भावी रणनीतियों को उनके सामने रखा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

