नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर | सराफा कारोबारी पिता-पुत्र की ठगी के शिकार लोग लगातार सामने आ रहे हैं। इन्होंने व्यापारियों, किसानों और आम लोगों का भरोसा जीतकर करोड़ों के गहने और नकदी हड़पी है। ये शहर के कुशवाह मार्केट (डीडी नगर) में वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते थे। सबसे पहले इन्होंने एक प्रॉपर्टी कारोबारी मान सिंह गुर्जर से 80 लाख रुपए का सोना ठगा। 4 जून को FIR हुई। 2 दिन बाद 6 जून को आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से 1.50 करोड़ रुपए के 971 ग्राम सोने के जेवरात भी मिले। इसके बाद तीन किसानों अनूप, दिनेश और धर्मेंद्र गुर्जर ने FIR दर्ज कराई। जैसे ही लोगों को पिता-पुत्र की करतूत पता चली, 8 जून को एक साथ 10 नए फरियादी महाराजपुरा थाने पहुंच गए।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पीड़ितों की संख्या 14 से अधिक हो गई है| जैसे-जैसे लोग सामने आते जा रहे हैं, जांच के बाद पुलिस FIR दर्ज कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब 1.50 करोड़ की ज्वेलरी और 1 करोड़ की ठगी की है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे घर बेच चुके हैं। धीरे-धीरे कारोबार समेटने की तैयारी थी। दुकान खाली कर ली थी। कारोबार बंद कर चोरी छिपे मेरठ में शिफ्ट होने जा रहे थे। उन्होंने हॉल मार्किंग, पॉलिश और गिरवी रखने के नाम पर गोल्ड और रुपए ऐंठने की बात कबूल की है। दोनों को अनुमान था कि ग्वालियर से फरार होने के बाद कोई उन्हें आसानी से ढूंढ नहीं पाएगा। कुछ साल मेरठ में गुजारने के बाद किसी और राज्य में शिफ्ट हो जाएंगे। महाराजपुरा निवासी धर्मवीर सिंह गुर्जर ने अन्य पीड़ितों के साथ थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है, वह इन ठगों की कार्यप्रणाली को उजागर करती है। धर्मवीर ने नई चेन बनवाने के लिए ढाई तोला पुराना सोना और 65 हजार रुपए कैश सचिन सोनी को दिए थे। 28 मई को जब वे चेन लेने पहुंचे तो सचिन ने कहा कि ‘जेवर पर हॉलमार्क लगना बाकी है। थोड़ी देर में आना। इसके बाद वह दुकान का ताला डालकर शहर से भाग गया। पकड़े गए सराफा कारोबारी पिता-पुत्र इलाके में मिलनसार बनकर रहते थे। ऐसे में कोई उनकी नीयत पर शक नहीं करता था। इसका फायदा उठाकर उन्होंने पहले बाजार में साख बनाई। लोगों का लाखों, करोड़ों का सोना (लोन/गिरवी/मेकिंग के नाम पर) इकट्ठा किया। जब उनके पास भारी मात्रा में कैश और गोल्ड जमा हो गया तो वे दुकान समेटकर मेरठ भाग गए।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

