नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सत्ता संभालने के बाद अब अपनी कोर टीम तैयार करने की दिशा में तेजी पकड़ ली है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निगम-मंडलों, नगर पालिकाओं और अन्य बोर्डों में बड़ी नियुक्तियों का ऐलान जल्द हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, हालिया दिल्ली दौरा भी इसी कवायद का हिस्सा था। विधायक दल की बैठक और उच्च नेतृत्व से मुलाकात के बाद अब लंबित नियुक्तियों पर फाइनल मुहर लग सकती है। सूत्रों का कहना है कि सूची कभी भी जारी हो सकती है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
किसको मिल सकता है मौका?
– चुनाव हार चुके पूर्व विधायक, कुछ पूर्व मंत्री
– क्षेत्रीय संतुलन के तहत मालवा-निमाड़, महाकौशल, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल अंचल के नेताओं को प्रतिनिधित्व
– नगर निगम और नगर पालिकाओं में एल्डरमेन की नियुक्तियां
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सियासी समीकरण
अटकलें हैं कि अलग-अलग खेमों का संतुलन रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समर्थक और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के नेताओं को भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आगे क्या?
– निगम-मंडल ,प्राधिकरण अन्य बोर्डों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां
– संगठन स्तर पर प्रदेश कार्यसमिति, मोर्चों और प्रकोष्ठों के गठन की प्रक्रिया
– संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाते हुए, मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी सियासी टीम को अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि किस नाम पर होगी फाइनल मुहर।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

