Headlines

पत्रकार राकेश अचल वाग्धारा नवरत्न सम्मान से अलंकृत

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

मुंबई। मप्र के वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल को पत्रकारिता में अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रतिष्ठित वाग्धारा नवरत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण भगतसिंह कोश्यारी और पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने एक गरिमामयी समारोह में ये सम्मान श्री अचल को सौंपा। 

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने विकास के साथ विरासत पर जोर देते हुए कहा कि बिना भारतीय आध्यात्म और दर्शन का अध्ययन किए एआई अधूरी है। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ वागीश सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत किया और फिल्म जगत के युवा कलाकार रवि यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। गिरगांव के चर्नी रोड स्थिति हिंदुस्तानी प्रचार सभा के सभागार में आयोजित इस समारोह में देश के वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ सचदेव को वर्ष 2025 का वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान तथा जाने माने लेखक व निर्देशक रूमी जाफरी को वाग्धारा जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कालनिर्णय के जयराज सालगांवकर को भाषा सेतु, डॉ. संजय दुधाट को स्वास्थ्य व चिकित्सा, डॉ. अर्चना शर्मा (रायपुर) को विज्ञान व आधुनिक तंत्र, डॉ. कृष्णकुमार मिश्र को शिक्षा, विजय पंडित को रंगमंच, अरविंद बब्बल को सिनेमा और टेलीविजन के लिए, जयंतीमाला मिश्रा को नृत्य के लिए तथा नाशिक के शंकर कनौजिया वाग्धारा नवरत्न सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में अचल परिवार की ओर से श्रीमती पुष्पा शर्मा, सुधांशु शर्मा, नीतू शर्मा और आरव शर्मा भी उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!