नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे प्रशासन ने टीटीई की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेनों में टीटीई अकेले एस्कॉर्ट ड्यूटी पर नहीं जाएंगे, बल्कि टीम बनाकर काम करेंगे। रेलवे का मानना है कि नई व्यवस्था से यात्रियों की सीट संबंधी समस्याओं और अन्य शिकायतों का तेजी से समाधान हो सकेगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पुरानी व्यवस्था के तहत टीटीई को अलग-अलग ट्रेनों में ओपन ड्यूटी पर भेजा जाता था। उनका मुख्य ध्यान राजस्व वसूली पर रहता था और मासिक लक्ष्य पूरा करने का दबाव भी होता था। इस कारण सीट कन्फर्मेशन, वेटिंग लिस्ट और कोच में अव्यवस्था जैसी यात्रियों की कई समस्याएं अक्सर अनसुनी रह जाती थीं। यात्रियों को अक्सर परिवारों के लिए अलग-अलग सीटें मिलने और लंबी दूरी की यात्रा में परेशानी होने की शिकायतें थीं। मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद ग्वालियर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में यह टीम सिस्टम लागू कर दिया गया है। अब एक ट्रेन में तीन से पांच टीटीई की टीम तैनात की जा रही है, जो आपसी समन्वय से काम करेगी। इस टीम का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं होगा, बल्कि सीट समायोजन, वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना तथा कोच में व्यवस्था बनाए रखना भी होगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
यह प्रयोग ग्वालियर से प्रतिदिन अलग-अलग रूटों पर चलने वाली ट्रेनों जैसे महाकौशल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में शुरू किया गया है। जिन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अधिक होती है, वहां विशेष रूप से टीमें भेजी जा रही हैं। वर्तमान में प्रतिदिन चार से पांच ट्रेनों में यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस टीम प्रणाली से यात्रियों को तुरंत राहत मिलेगी और उनका यात्रा अनुभव बेहतर होगा। फिलहाल इसे एक परीक्षण के तौर पर शुरू किया गया है। सकारात्मक परिणाम मिलने पर इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। यात्रियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

