सप्लीमेंट्री चार्जशीट होगी दाखिल
एसआईटी के अनुसार, विसरा रिपोर्ट के आधार पर अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट अदालत में प्रस्तुत की जाएगी। इसमें वैज्ञानिक साक्ष्यों को शामिल कर आरोपियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की जाएगी।
11 आरोपी गिरफ्तार
मामले में कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन, दवा लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी, स्टॉकिस्ट और केमिकल विश्लेषक सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
सितंबर 2025 में बच्चों की लगातार मौतों से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई और तेज होने की संभावना है। मामले की अगली सुनवाई में सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।