नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
प्राचीन धार्मिक स्थल जौरासी हनुमान मंदिर एवं महालक्ष्मी मंदिर मार्ग इन दिनों बदहाली और गंदगी का शिकार है। मुख्य सड़क पर पसरी गंदगी के कारण यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों और दूषित वातावरण का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन स्थानीय ग्राम पंचायत इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठी है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर मार्ग पर स्थित स्थानीय दुकानदारों और सड़क किनारे रह रहे राजस्थानी डेरों द्वारा मुख्य सड़क पर ही कचरा फेंका जा रहा है। हालत यह है कि टू-वे सड़क होने के बावजूद कचरे के कारण रास्ता संकरा हो गया है। इससे न केवल पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है, बल्कि वाहनों के निकलने की जगह कम होने से आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस अव्यवस्था की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा आज तक न तो सड़क से कचरा हटवाया गया और न ही सड़क पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर कोई कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

