ग्वालियर में सडकें ही बनी अहाते, सड़कों पर ही शराब पीने का चलन बढ़ा

– पार्क, फुटपाथ और सड़कों पर रात दिन शराबियों का अड्डा
(धीरज बंसल)

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। ग्वालियर में खुलेआम सड़कों, खासकर सिटी सेंटर, कंपू, हरिशंकरपुरम और प्रमुख मार्गों पर दिनभर या शाम ढलते ही शराब पीने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अहाते बंद होने के बावजूद, लोग अब कार की छत या सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे हैं, जो स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

शराबखोरी के प्रमुख मुख्य स्थान सिटी सेंटर, कंपू, चंद्रबनी नाका से संभागीय आयुक्त कार्यालय और हरिशंकर पुरम की सड़कों पर अक्सर शाम को लोग शराब पीते हुए पाए जाते हैं। सरकार द्वारा अहाते बंद किए जाने के बाद भी, मुख्य सड़कों को ही अहाते (खुले शराबखाने) के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं सड़कों पर खड़ी कारों में बैठकर शराब पीने का चलन काफी बढ़ गया है, जिस पर पुलिस का ध्यान कम जाता है। सड़क पर शराब पीने से राहगीरों और महिलाओं के लिए निकलना असुरक्षित हो गया है, खासकर कोचिंग वाले इलाकों में। हाल ही में चलती कार की छत पर शराब पीने का वीडियो वायरल होने से यातायात नियमों के उल्लंघन की गंभीर तस्वीर सामने आई है। इन घटनाओं के विरोध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। बीते दिनों भाजपा पार्षद अपर्णा पाटिल ने भी सड़क पर शराबखोरी का मुददा उठाया था। उन्होंने वीडियो बनाकर बताया था कि अहाते बंद होने के बाद भी उनके क्षेत्र में सड़कों पर कैसे शराबखोरी चल रही है। वार्ड-58 में नाका चंद्रवदनी से संभागीय आयुक्त कार्यालय के पास हैं, जहां से हरिशंकरपुरम में भी प्रवेश करते हैं। उन्होंने कहा था कि हमारे मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सभी अहाते बंद कर दिए हैं, लेकिन आप देख सकते हैं कि इस पूरी सड़क पर ये क्या चल रहा है?

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

दरअसल, भाजपा की नेता अपर्णा पाटिल शहर के सबसे पॉश कहे जाने वाले बसंत विहार, विवेक विहार, चेतक पूरी, माधवनगर, श्रीराम कॉलोनी और हरिशंकर पुरम क्षेत्र से भाजपा की पार्षद हैं। यहां उच्च धनाड्य वर्ग और बड़े व्यापारियों के परिवार निवास करते हैं, लेकिन बीते कुछ सालों से यहां के पार्क, फुटपाथ और सड़कों पर रात दिन शराबियों का अड्डा बना रहता है। वे समूह में वहां बैठकर शराब पीकर लड़ते-झगड़ते हैं और अश्लील हरकतें करते है। इन सब वजहों से बच्चों खासकर महिलाओं और बच्चियों में भय व्याप्त रहता है। पाटिल का कहना था कि वे हर स्तर पर इस समस्या को उठा चुकी हैं, लेकिन कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई, जो चिंता और शर्म दोनों की बात है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!