नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग ने 27 जून को स्वर्गीय मनोरमा लडढा जी की स्मृति में कैंसर जागरूकता शिविर समर्पण हॉस्पीटल जीवाजीनगर पर आयोजित किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कैट महिला विंग की प्रभारी निरूपमा मालपानी, रीजनल चैयरमैन रश्मि अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक एमएसएमई कविता जैन , राष्ट्रीय कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष रीना गांधी ने बताया कि कैंसर जागरूकता के लिये कैंसर हॉस्पीटल के साथ मिलकर कैट विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता शिविर लगा रहा है इसी कडी में आज के शिविर में 20 से 25 महिलाओं की मेमोग्राफी जांच कराई गई एवं 35 करीब महिलाओं ने आँखों का चेकअप व अन्य जांचें करवाई।इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने कहा कि 40 से 50 की उम्र की सभी महिलाओं को नियमित मेमोग्राफी जांच कराना चाहिये। उल्लेखनीय है कि निशुल्क रूप से कैंसर की मेमोग्राफी वैन द्वारा यह जांच प्रत्येक माह की 27 तारीख को की जाती है। शिविर का शुभारंभ समर्पण हास्पीटल के संस्थापक जी.डी.लडढा जी ने किया। इस अवसर पर जय बावरी,वंदना जाजू,सरिता शर्मा,साधना शर्मा,किरण गुप्ता,अमृता गुप्ता,ज्योति अग्रवाल,डॉ भारती माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

