नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा के साथ ही अब मूल्यांकन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। मंडल की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य फिलहाल दो चरणों में होगा, इसमें जिला स्तर पर मूल्यांकन कार्य का प्रथम चरण 22 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। जबकि दूसरा चरण तीन मार्च से शुरू होगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मंडल की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित सेंटर पर रखवाई जाएंगी। इसके बाद शिक्षकों द्वारा इन्हें चेक किया जाएगा। इस बार शिक्षकों की जिम्मेदारी विभाग ने अधिक बढ़ा दी है, क्योंकि अभी तक उन्हें प्रतिदिन 30 उत्तरपुस्तिकाएं जांचनी थी, लेकिन अब उन्हें रोजाना 45 से 60 कॉपियों का मूल्यांकन करना होगा। हर साल की तरह इस बार भी मूल्यांकन कार्य समन्वयक संस्था शिंदे की छावनी स्थित शासकीय कन्या उ मा विद्यालय में कराया जाएगा। यहां उत्तरपुस्तिकाओं का सुरक्षित भंडारण और जांच की पूरी व्यवस्था भी की जा रही है। मूल्यांकन कार्य को लेकर मंडल के निर्देश पर फिलहाल 688 शिक्षकों की लिस्ट तैयार की गई है। साथ ही अब इन शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य करने ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है। कॉपी आते ही इन्हीं शिक्षकों में से डयूटी लगाई जाएगी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दो चरणों में होगा मूल्यांकन
-प्रथम चरण (22 फरवरी से) : अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, इतिहास, कृषि और विज्ञान विषयों की कॉपियां जांची जाएंगी।
-द्वितीय चरण (3 मार्च से) : अन्य विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
प्रति कॉपी तय मानदेय
-हाईस्कूल की एक उत्तरपुस्तिका जांचने पर 15 रुपए
-हायर सेकंडरी की एक उत्तरपुस्तिका जांचने पर 16 रुपए
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

