डबरा में नवग्रह पीठ मंदिर की कलश यात्रा में भगदड़, एक महिला की मौत, 7 घायल

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर| डबरा में नवग्रह पीठ मंदिर पर चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान निकाली गई कलश यात्रा में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में यात्रा में शामिल दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक महिला रति साहू की मौत हो गई, बल्कि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बुजुर्ग विमला और कला बाथम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

जानकारी के अनुसार पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की ओर से नवग्रह पीठ मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। यात्रा के दौरान किसी कारणवश अचानक हादसा हो गया, जिससे विमला बाथम और कला बाथम गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आयोजन समिति और प्रशासन ने तुरंत घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। फिलहाल हादसे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

दरअसल, आज से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलने वाले नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से हुई थी. यात्रा के दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिससे महिलाएं भीड़ के नीचे दब गईं. इतने बड़े धार्मिक आयोजन में प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भीड़ के अनुपात में पुलिस बल और बैरिकेड नाकाफी थी, जिसके कारण स्थिति अनियंत्रित हो गई. डबरा में भितरवार रोड पर बना यह मंदिर 13 एकड़ से ज्यादा एरिया में फैला है. नवग्रह मंदिर के भवन 45 हजार वर्ग फीट में बना है. यहां नवग्रह अपने अपने कक्ष में पत्नी संग विराजित हैं. पूजन और दर्शन के हिसाब से नवग्रहों की अलग अलग मूर्तियां स्थापित की गई हैं.

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!