नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
गत रोज आई जयप्रकाश की बहुप्रतिक्षित कार्यकारिणी में कर्मठ कार्यकर्ताओं को पूरी तरह नजरांदाज किया गया है। ना ही किसी पुराने या जमीनी कार्यकर्ता को जगह मिली है। इसी तरह जयप्रकाश ने पूरी तरह सिंधिया समर्थकों को कार्यकारिणी से दूर रखा है। ले देकर वंदना तक को सह मीडिया प्रभारी की लालीपाप थमा दी गई है। मूल पद महामंत्री के अपने करीबी को दिया है। जयप्रकाश राजौरिया ने अपनी जिलाध्यक्षी के एक साल बाद जयप्रकाश ने बनाई अपनी कार्यकारिणी में भाजपा के सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को न लेकर सबको किनारा कर दिया है। इसी तरह उन्होंने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया समर्थकों को भी आईना दिखाया है। कल आई कार्यकारिणी का विरोध भी शुरू हो गया है। कटटर, जमीनी और कर्मठ कार्यकर्ता इसे चापलूसों की सूची बता रहे है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

