
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। जयारोग्य व हजार बिस्तर अस्पताल को जोड़ने के लिए अंडरपास ब्रिज बनना है। इसके लिए आमखो कंपू मार्ग को बंद भी कर दिया था, लेकिन अब यह अंडरपास ब्रिज राजनीतिक द्वंद्व की भेंट चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अंचल की राजनीति के दो ध्रुवों का टकराव अंडरपास में बाधा बन रहा है। इससे मरीजों – परिजनों की फजीहत हो रही है। उन्हें करीब 600 से 700 मीटर का चक्कर लगाकर एक परिसर से दूसरे परिसर तक पहुंचना पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर अंडरपास ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए आमखो-कंपू मार्ग को आंशिक रूप से बंद कर दिया था। यह मार्ग ही दोनों अस्पताल परिसरों को जोड़ता है और सबसे नजदीकी संपर्क मार्ग भी है। मार्ग के बंद होने से यह उम्मीद जागी थी कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन कार्य की शुरुआत के एक दिन बाद ही मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
स्थानीय राजनीतिक नेताओं के बीच मतभेद के चलते परियोजना पर विराम लग गया। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और अंडरपास का निर्माण अधर में लटक गया। सूत्रों के अनुसार, सत्ताधारी दल के दो ध्रुव इस परियोजना को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। एक पक्ष इसे अपनी उपलब्धि के रूप में दिखाना चाहता है, जबकि दूसरा पक्ष इस पर सवाल उठाकर इसे रोकने में लगा हुआ है। प्रशासन भी इस खींचतान के चलते निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है। इस राजनीतिक रस्साकशी का सबसे बड़ा खामियाजा उन लोगों को हो रहा है जो वास्तव में इस अंडरपास की जरूरत महसूस कर रहे हैं। जैसे मरीज, उनके परिजन और अस्पताल का स्टाफ। उल्लेखनीय है कि अभी की स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को जयारोग्य अस्पताल से हजार बिस्तर अस्पताल तक पहुंचने के लिए 600 से 700 मीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। कई बार यह दूरी एंबुलेंस से तय करनी पड़ती है, जिससे समय की बर्बादी होती है और आपात स्थिति में खतरा भी बढ़ जाता है। परिजनों को गर्मी, धूप, ट्रैफिक और भीड़भाड़ में इस लंबे रास्ते को तय करना पड़ता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अंडरपास बनने से यह होगा फायदा
अभी डॉक्टर व मरीजों को जेएएच से एक हजार बिस्तर अस्पताल और एक हजार बिस्तर अस्पताल से जेएएच के लिए काफी फेरा लगाकर आना और जाना पड़ता है। इस रास्ते पर काफी ट्रैफिक रहता है, जिससे कई बार हादसे हो जाते हैं। अंडरपास बन जाएगा तो मरीजों और डॉक्टरों को आने जाने के लिए बाहरी रास्ते का प्रयोग नहीं करना होगा। साथ ही मरीजों को जांच के लिए अस्पताल परिसर के बाहर नहीं आना होगा और सभी सुविधाएं एक ही परिसर में हो जाएगी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

