
– राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का छठवाँ दीक्षांत समारोह आयोजित
– 122 छात्रों को स्वर्ण पदक एवं 33 शोध उपाधियों से छात्रों को किया सम्मानित
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि संगीत हमेशा ही मन को भाता है। मनुष्य की हर उम्र में संगीत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राज्यपाल पटेल ने रविवार को राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कबीर लोक भजन गायक पद्मश्री कालूराम बामनिया ने की। इस मौके पर वरिष्ठ तबला वादक एवं शिक्षाविद् प्रो. किरण देशपाण्डे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुलगुरू राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे, कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह के साथ ही साधारण परिषद, कार्य परिषद एवं विद्यार्थी परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय भारतीय संगीत को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। महाविद्यालय के अनेकों छात्रों ने संगीत के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं को अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान देना चाहिए। संगीत विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के पश्चात जिन छात्रों को पुरस्कृत किया गया है वे अपने जीवन में संगीत के माध्यम से देश विकास में अपना सहयोग करें।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
राज्यपाल पटेल ने कहा कि वरिष्ठ तबला वादक प्रो. किरण देशपाण्डे के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए। 87 वर्ष की उम्र में भी जिस प्रकार वे तबला वादन कर रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार क्रिकेट में खिलाड़ी शतक लगाते हैं, उसी प्रकार प्रो. देशपाण्डे भी अपनी उम्र का शतक लगाएँ, यह हम सबकी कामना है।
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल पटेल एवं पद्मश्री कालूराम बामनिया ने वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 चार वर्ष के स्वर्ण पदक और विभिन्न उपाधियों से छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुल 122 स्वर्ण पदक विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। इसके साथ ही अलग-अलग संकाय की कुल 33 शोध उपाधियां भी प्रदान की गईं। समारोह में प्रो. किरण देशपाण्डे को डीलिट की मानद् उपाधि प्रदान की गई। कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

