
ग्वालियर। कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक में गत रोज उस समय विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जब ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे और पूर्व विधायक लाखन सिंह ने कांग्रेस भवन में ग्रामीण कांग्रेस को स्थान देने की बात रखी। जिस पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने स्पष्ट मना करते हुए कह दिया कि यह सिर्फ शहर कांग्रेस के लिए बना है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
लाखन सिंह का कहना था कि जब ग्रामीण कांग्रेस किसी भी आंदोलन या हर कार्य में सहभागी रहती है तो कार्यालय में उसके लिए स्थान क्यों नहीं दिया जा सकता। जौहरे ने यहां तक कह दिया कि यह आपकी तानाशाही है इस विषय को प्रदेश स्तर पर रखा जाएगा। मामला भड़कने पर अध्यक्ष शर्मा ने मुरार कार्यालय में बैठने का सुझाव दिया। यह स्मरण हो कि कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस को सिर्फ बैठक करने के लिए स्थान है, लेकिन उनके अध्यक्षों के लिए चेंबर नहीं हैं। कुछ वर्ष पहले तत्कालीन महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि गुप्ता ने जब ऐल्युमिनियम फ्रेम का अपना कक्ष बनाया तो शहर अध्यक्ष ने उसे हटवा दिया था, तब काफी विवाद हुआ था। इस तरह यह कार्यालय सिर्फ शहर कांग्रेस का माना जाता है। अब ग्रामीण कांग्रेस ने हक जताया तो फिर से विवाद की स्थिति बन गई है। यहां बता दें कि कांग्रेस का कार्यालय शिंदे की छावनी पर तीसरी मंजिल पर होने के कारण वर्षों से लिफ्ट का प्रस्ताव है और चंदा भी जमा है, लेकिन काम नहीं होने पर आपत्ति आने पर समिति का गठन किया गया जो जल्द से लिफ्ट लगवाने की व्यवस्था करेगी। इसके साथ ही दुकानों के कारण पार्किंग की अव्यवस्था की बात भी उठी जिस पर कहीं नए सिरे से जमीन लेने का प्रस्ताव आया।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

