नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को सवर्ण समाज समन्वय समिति (एस4) के तत्वावधान में गोला का मंदिर स्थित इंद्रप्रस्थ गार्डन में आयोजित सामाजिक गोष्ठी में शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर एवं एस4 के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि यूजीसी बिल का विरोध में मैं देश को चाणक्य की तरह नेतृत्व देने के लिए तैयार हूं। जिस तरह चाणक्य ने घनानंद के साम्राज्य का नाश किया, वैसे ही आप सबके सहयोग से देशवासियों को बांटने वाले साम्राज्य का नाश हो जाएगा। कार्यक्रम में अभा कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नवीन सक्सेना (बॉबी), राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा सुरेंद्र सिंह तोमर, उत्तरप्रदेश अध्यक्ष अभा क्षत्रिय महासभा राजीव सिंह चौहान, समाजसेवी जयवीर भारद्वाज, महेश मुदगल, हरीदास अग्रवाल, धर्मेंद्र भारद्वाज, अंबिका प्रसाद पचौरी एवं परशुराम सेना भिंड के अध्यक्ष देवेश शर्मा मंचासीन रहे। आयोजन की शुरुआत में आचार्य डॉ. हरीश चंद्र भार्गव ने पूजन कराया। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक अखिलेश पांडे एवं एड. आशुतोष दुबे ने दिया। फिर अतिथियों का स्वागत शैलेन्द्र सिंह राजावत, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव राजा, कुलदीप कांकोरिया, प्रदीप शर्मा आरोली ने किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सरकार में लाए हैं, तो नीचे भी ला सकते हैं
केंद्र की सरकार से उन्होंने आह्वान किया कि देश के लोगों को बांटने का काम मत करो। ब्राह्मणों के खिलाफ लगातार अपमानजनक बातें की जा रही हैं और दलितों को उकसाया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। याद रखो जो लोग आपको सरकार में लाए हैं, वही आपको नीचे भी ला सकते हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि मैं कभी चुनाव नहीं लडूंगा। मैं मठ छोड़कर सड़कों पर आने को मजबूर हुआ हूं। अब ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और कायस्थों को एकजुट होना होगा। स्वर्ण समाज के जो जनप्रतिनिधि समाज के लिए नहीं बोल रहे हैं, उनको यदि समाज की जरूरत नहीं है तो समाज को भी उनकी जरूरत नहीं है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ब्राह्मण इकट्ठा हुआ तो पैदा कर देता है चंद्रगुप्त
उन्होंने कहा कि सवर्णों को चुनौती देकर पहली बार मोदी सरकार डगमगाई है। ब्राह्मण जल्दी इकट्ठा नहीं होता और यदि होता है तो चंद्रगुप्त पैदा कर देता है। सारे दल स्वार्थी हैं, इसलिए आप सवालों को नया विकल्प बनाना होगा। उन्होंने आह्वान किया कि यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में आएं, यहां से कार्यक्रम में ग्वालियर अंचल से कम से कम 50 हजार लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि आंदोलन में पहुंचने वाले लोगों के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन ने 50 लंगरों की व्यवस्था की है। इस आंदोलन में सिख, सिंधी, नायडू, अयंगर, शेख, सैयद, पठान सभी शामिल होंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
तो ना आरक्षण रहेगा, ना यूजीसी बिल
उन्होंने एड. आशुतोष दुबे के द्वारा बीते दिनों किए गए विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करने के साथ अखिलेश पांडे का नाम लेते हुए कहा कि आरक्षण के आंदोलन में अखिलेश ने जो आग लगाई, अगर ऐसे 10 अखिलेश खड़े हो जाएं, तो ना आरक्षण रहेगा, न यूजीसी बिल।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
धरातल पर उतरकर काम करो
समाज के नाम पर स्वार्थ की राजनीति कर रहे लोगों को आगे करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चर्चा से खुद को हीरो मत समझो। धरातल पर उतरकर समाज के लिए काम करो। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम कोई भी करें, सम्मिलित सबको होना चाहिए। हमारा किसी से विरोध नहीं है, बस समाज को विखंडित मत करिए। ग्वालियर से आज शुरुआत हुई है और ग्वालियर से जो आंदोलन शुरू होता है उसकी गूंज देशभर में होती है। संचालन विवेक शर्मा ने किया। अंत में अखिलेश पांडे, एड. आशुतोष दुबे, शैलेन्द्र सिंह राजावत, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव राजा, कुलदीप कांकोरिया, प्रदीप शर्मा आरोली ने स्वामी आनंद स्वरूप को गदा भेंट किया। इस अवसर पर रामबाबू कटारे, प्रकाश नारायण शर्मा, राकेश सक्सेना, रामनारायण मिश्रा, श्याम सिंह तोमर, गिर्राज कंसाना, सुनीता तोमर, नीलू राजौरिया, श्याम श्रीवास्तव, धीरज बंसल, देवेश शर्मा, शशिकांत दीक्षित, श्याम बाबू शर्मा, सोनू बाजपेई, एड. रोहित तिवारी, धारा शर्मा, मोनू भदौरिया, मोहित मल्होत्रा, शिवम ढ़मौले, अभिषेक पुरोहित, दीपांशु दुबे, हरेंद्र सिंह चौहान, विवेक चतुर्वेदी, छोटे लोधी, रामवीर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

