नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मुरैना| जौरा रोड बैरियर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस (MP06P-1655) ने सड़क पार कर रही 40 वर्षीय महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला बस के टायर में फंस गई और चालक ने बस रोकने के बजाय उसे करीब 30 फीट तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार सुबह सवा 10 बजे जौरा से मुरैना की ओर आ रही यात्री बस ने राहगीर को टक्कर मारी। मृतका की पहचान बरी पुरा निवासी कमला बघेल (40) पति उत्तम बघेल के रूप में हुई है। टक्कर के बाद कमला बस के नीचे फंस गई, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और बस के नीचे फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने मृतका के परिजन को घटना की सूचना दे दी है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

