नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। पंजीयन विभाग कार्यालय के बाहर पक्षकारों की सुविधा के लिए लगाया गया रेट लिस्ट का बैनर अचानक गायब हो गया है। गेट पर चस्पा यह बैनर उखाड़कर फेंक दिया गया, जिससे अब लोगों को रजिस्ट्री लेखन और सेवा प्रदाताओं के तय शुल्क की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बैनर में दस्तावेज लेखन की निर्धारित फीस और सेवा प्रदाता किन कार्यों के लिए कितनी राशि ले सकते हैं, इसका स्पष्ट उल्लेख था। इसका उद्देश्य अतिरिक्त वसूली पर रोक लगाना और पक्षकारों को तय दरों की जानकारी देना था। बैनर हटने के बाद मनमानी शुल्क वसूली की आशंकाएं फिर बढ़ गई हैं। कार्यालय परिसर और अंदर कहीं भी शुल्क सूची प्रदर्शित नहीं होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है। पहले विभाग ने पारदर्शिता के तहत शुल्क सार्वजनिक किए थे, लेकिन अब उनके गायब होने से सवाल उठने लगे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दस्तावेज लेखन की निर्धारित फीस
शपथ पत्र/प्रतिलिपि आवेदन, निरीक्षण – ₹50
दस्तावेज संशोधन – ₹100
मुख्तयारनामा, अनुबंध – ₹100
वसीयत, दत्तक अभिलेख, विवाह विच्छेद – ₹250
रजिस्ट्री (5 लाख तक) – ₹500
रजिस्ट्री (5 लाख से अधिक) – ₹1000
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

