रेलवे ने महंगा किया स्टेशन पर मिलने वाला खाना, सेंसर हो रहा खराब तो बंद किया एस्केलेटर

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर अब खानपान का बोझ बढ़ने जा रहा है। इसका कारण है कि रेलवे ने अब खानपान के 60 आइटमों को महंगा कर दिया है। ये नई रेट लिस्ट अलाकार्ट यानी रेलवे स्टेशन पर बनाकर बेचने वाले आइटमों पर लागू होगी। इसके अंतर्गत स्टेशन पर अब 16 के बजाय 20 रुपये में दो समोसे मिलेंगे।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
वहीं कचौड़ी के लिए भी यात्रियों को 12 के बजाय 15 रुपये चुकाने होंगे। रेलवे द्वारा एक आदेश जारी कर अपने सभी जन आहार केंद्र, रिफ्रेशमेंट रूम, स्टाल्स में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि कर दी है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत काम धीमी गति से चल रहा है। सवा दो साल बीतने के बाद भी स्टेशन का काम 55 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। स्टेशन पर बने पुराने 36 सीढ़ियों वाले फुटओवर ब्रिज को हटाकर रेलवे ने 64 सीढ़ियों वाला नया एफओबी बना दिया। साथ ही बगल में एस्केलेटर भी लगा दिया, लेकिन यह एस्केलेटर दिखावे का साबित हो रहा है। जानसन कंपनी के इस एस्केलेटर का सेंसर जरा सी हलचल को पकड़कर चालू हो जाता है और जब यात्रियों का आवागमन नहीं होता, तो स्वत: ही बंद हो जाता है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जब शुरूआत में कंपनी ने यह एस्केलेटर लगाया, तो कुछ ही दिन में इसका सेंसर खराब हो गया। ऐसे में अब सेंसर को खराब होने से बचाने के लिए एस्केलेटर को ही बंद कर दिया जाता है। चूंकि कंपनी को 19 एस्केलेटर और 21 लिफ्ट लगानी हैं और ये काम पूरा होने के बाद ही रेलवे को हैंडओवर होना है। ऐसे में एस्केलेटर खराब होने पर एक साल तक मरम्मत कंपनी के जिम्मे है। इसका नतीजा यह है कि यात्रियों को भारी-भरकम सामान लेकर सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी पड़ रही हैं। हालांकि रेलवे के अधिकारियों का दावा है कि एस्केलेटर खराब होने की स्थिति में उसे तुरंत ठीक करने के प्रयास किए जाते हैं। अब एस्केलेटर चालू रहे, इसके लिए बाकायदा 12-12 घंटों की शिफ्ट में आउटसोर्स कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी की जा रही है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!