
(धीरज राजकुमार बंसल)
ग्वालियर। महाराष्ट्र के सहप्रभारी और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया राजनीति में अलग ही पहचान रखते है। उन्होंने अपने सौम्य व्यवहार और सबको साथ लेकर चलने की साफ नीयत से लोगों के दिलों में गहरी पैठ बनाकर रखी है। पवैया की जमीनी पकड़ किसी से छिपी नहीं है। इसीलिये वह हमेशा पार्टी के बड़े नेताओं के चहेते बने रहते है।
हाल ही में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी पूर्व मंत्री पवैया के यहां गोवर्धन पूजा में शामिल हुये थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पवैया जी की जमकर सराहना की थी। मुख्यमंत्री ने पवैया के द्वारा किये जा रहे लोककल्याण कार्यों पर बेहद प्रसन्नता जाहिर की थी। अब अचानक गत रोज सेवापथ पर बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहुंचे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी थे। श्री संतोष का सेवापथ पर पहुंचने पर पवैया ने उनका अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया था। बीएल संतोष के अचानक सेवापथ पर पहुंचने से अंचल की राजनीति भी गर्माई हुई है। कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि पार्टी पवैया को एमपी में कोई बड़ा दायित्व भी सौंप सकती है। क्योंकि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दीपावली की पड़वा पर सेवापथ पर पहुंचकर जहां गोवर्धन पूजा की थी। वहीं अब बीएल संतोष और प्रदेशाध्यक्ष व्हीडी शर्मा के सेवापथ पहुंचने से भाजपा की अंदरूनी राजनीति गर्मा गई है।
दादा की सादगीः पहले मुख्यमंत्री अब संतोष पहुंचे सेवापथ तो राजनीति गर्माई

