भोपाल | प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की धज्जियां उड़ाने वाले नेताओं पर मध्य प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रही। बड़े वाहन काफिले और स्वागत रैलियां निकालकर शक्ति प्रदर्शन करने वाले नेताओं को 17 मई को भोपाल तलब किया गया है।
पार्टी हाईकमान ने महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष पवन पाटीदार को भोपाल तलब किया है। इन नेताओं से वन टू वन चर्चा होगी। अगर जवाब संतोषजनक न हुआ तो इन नेताओं की कुर्सी जा सकती है। इन सभी नेताओं के खिलाफ गाड़ियों के बड़े काफिले निकालना, ट्रैफिक जाम और आम जनता को परेशानी के साथ साथ संगठन की सादगी और अनुशासन संबंधी गाइडलाइन की अनदेखी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
गौरतलब है कि पवन पाटीदार ने ग्वालियर में थार SUV के साथ बड़ी रैली निकाली, वहीं रेखा यादव के पहली बार छतरपुर दौरे में लग्जरी गाड़ियों का लंबा काफिला दिखा और ट्रैफिक जाम जैसे हालात बने वहीं वीरेंद्र गोयल खुद ई-रिक्शा में बैठे, लेकिन पीछे समर्थकों की गाड़ियों का बड़ा काफिला चला। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन नेताओं की कुर्सी भी जा सकती है। इससे पहले भी अनुशासनहीनता पर कार्रवाई करते हुए सौभाग्य सिंह के प्रशासनिक अधिकार सीमित किए गए और भाजपा किसान मोर्चा के भिंड जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटाया गया।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

