मुरैना| जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ मुरैना पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को लगाई गई कड़ी फटकार और वन विभाग की टीम पर हुए हमलों के बाद, पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर वन विभाग, माइनिंग विभाग और विशेष सशस्त्र बल (SAF) की संयुक्त टीमें लगातार घाटों को ब्लॉक कर रही हैं और अवैध परिवहन करने वालों को जेल भेज रही हैं। थाना अम्बाह पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर बरबाई बम्बा के पास हरीशचन्द्रपुरा के निर्माणाधीन गेट पर चेकिंग के दौरान अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंबल नदी से प्रतिबंधित रेत का अवैध उत्खनन कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली परिवहन के लिए निकलने वाली है।अम्बाह थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरबाई बम्बा के पास हरीशचन्द्रपुरा के पास बन रहे गेट पर विशेष चेकिंग पॉइंट लगाया। चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया, तो वह पूरी तरह चंबल की अवैध रेत से भरी हुई पाई गई। पुलिस टीम द्वारा जब चालक से रेत के परिवहन, रॉयल्टी और माइनिंग से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और रेत सहित करीब ₹7 लाख की ट्रैक्टर-ट्रॉली को धारा 379, 414 IPC व वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत जब्त कर लिया। चंबल नदी क्षेत्र राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के तहत आने के कारण, जब्त किए गए वाहन को हमेशा के लिए सरकारी संपत्ति घोषित (राजसात) करने की अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

