दतिया| जिले में ग्वालियर से पीएचडी कर रही 26 वर्षीय छात्रा ने मानसिक प्रताड़ना और पुलिस सिस्टम की कथित संवेदनहीनता से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। मृतका ने एक पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने प्रेमी और उसकी दो बहनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।यह दुखद घटना दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र की है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपी योगेश रावत ने ग्वालियर के एक होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था।आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता न्याय के लिए ग्वालियर के पड़ाव थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर काटती रही। आरोप है कि थाना प्रभारी पहले आरोपी को पकड़ने और बाद में केस दर्ज करने की जिद पर अड़े रहे। सिस्टम की प्रताड़ना और मानसिक दबाव से टूटकर छात्रा ने 15 मई 2026 (शुक्रवार) को फांसी लगा ली। उसकी मौत के तुरंत बाद, जो पुलिस 9 दिन से टालमटोल कर रही थी, उसने जल्दबाजी में रात 11:55 बजे दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि मृतका का सगा भाई खुद ग्वालियर पुलिस में आरक्षक (कॉन्स्टेबल) है और जीजा भी दतिया में आरक्षक पद पर तैनात है। इसके बावजूद पीड़िता को समय पर न्याय नहीं मिल सका। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

