नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| शहर के सागरताल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी तपन से पड़ोस में स्थित जिम की कुछ मशीनें तक पिघल गईं। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते मोर्चा संभाला, वरना चंद कदमों की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप और मैरिज गार्डन बड़ी तबाही का कारण बन सकते थे। दमकल की 15 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को शांत किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आग सुबह करीब 5 बजे लगी। गोदाम में गाड़ियों की सीट बनाने के लिए भारी मात्रा में फोम और कबाड़ भरा था, जिसने आग को चंद मिनटों में विकराल बना दिया। आसपास आग से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही दमकल दस्ते को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तत्काल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की जिम की मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालकर आसपास के मकानों को खाली कराया। हादसा स्थल से महज दो-तीन मकान छोड़कर ही एक पेट्रोल पंप और पास में ही रजवाड़ा मैरिज गार्डन स्थित है। अगर हवा का रुख थोड़ा भी बदलता या आग पर काबू पाने में देरी होती, तो ग्वालियर में बड़ा विस्फोट या जनहानि हो सकती थी। दमकल की 15 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को शांत किया।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

