नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| शहर में सड़कों से उड़ रही धूल अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, गले में खराश और एलर्जी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रोजाना 50 से ज्यादा मरीज सिर्फ धूल और प्रदूषण से जुड़ी समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
डॉक्टरों के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा परेशानी लगातार रहने वाली खांसी और गले की खराश से हो रही है, जो लंबे समय तक ठीक नहीं हो रही। इसकी बड़ी वजह शहर की टूटी सड़कें, निर्माण कार्य और उड़ती धूल को माना जा रहा है। शहर की अधिकांश सड़कें खराब हालत में हैं या उनके आसपास निर्माण कार्य चल रहे हैं। ऐसे में दिनभर धूल उड़ती रहती है। गर्मी के मौसम में तेज हवाएं और भारी वाहनों की आवाजाही स्थिति को और खराब कर रही है। बड़े वाहन गुजरते ही धूल के गुबार उठते हैं, जो सीधे लोगों की सांस नलियों तक पहुंचकर बीमारी का कारण बन रहे हैं। खांसी और जुकाम सिर्फ संक्रमण से ही नहीं बल्कि प्रदूषण के कारण भी हो रहा है। वर्तमान में ग्वालियर का AQI 90 से 100 के बीच बना हुआ है, जबकि स्वस्थ वातावरण के लिए यह 50 से कम होना चाहिए। खासतौर पर हवा में मौजूद महीन धूल कण (फाइन पार्टिकल्स) लोगों के फेफड़ों के अंदर तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
विशेषज्ञों के मुताबिक निर्माण कार्य और खराब सड़कों से निकलने वाले महीन धूल के कण सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर फेफड़ों को प्रभावित कर रहे हैं। इससे कई तरह की श्वसन संबंधी बीमारियां हो रही हैं। डॉक्टरों ने लोगों को मास्क पहनने और ज्यादा प्रदूषण वाले इलाकों से दूरी बनाने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि वाहन चलाते समय उड़ने वाली धूल मुंह और नाक के जरिए शरीर में पहुंचकर एलर्जी बढ़ा रही है। इससे खासतौर पर सांस के मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है। गले में खराश, सूखापन और लगातार खांसी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि धूलभरे रास्तों पर जाने से बचें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। साथ ही खांसी, एलर्जी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर किसी झोलाछाप के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टर से ही इलाज कराएं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इन सड़कों की हालत सबसे खराब
शहर में सचिन तेंदुलकर मार्ग, चंद्रवदनी नाका रोड, फूलबाग रोड, झांसी रोड, हजीरा मार्ग, समाधिया कॉलोनी रोड और बेटी बचाओ चौराहा रोड सहित कई प्रमुख सड़कों की हालत बेहद खराब है। कई जगह सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे धूल और प्रदूषण की समस्या और बढ़ गई है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

