नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर | जिला कार्यकारिणी गठित होते ही विरोध तेज हो गया है। उपेक्षित नेताओं पर लेनदेन तक के आरोप लगा रहे है। यहां बता दे कि तीन रोज पहले ही जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान किया था। इस कार्यकारिणी में पूरी तरह से कर्मठ, जुझारू, जमीनी नेताओं को किनारे रखा गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यकारिणी में सीधे तौर कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। जिन नेताओं को पदों से सुशोभित किया गया है वह हवाई है उनका जमीन पर कोई जनाधार नहीं है। सभी को सिफारिशों और लेनदेन के बाद ही पद मिले है। हाल ही में एक नेता ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि – मेरे पास 20 लाख होते तो मैं भी जिला उपाध्यक्ष बन जाता। इस पोस्ट को भाजपा नेता सुबोध दुबे ने भी शेयर किया है। अब कार्यकारिणी की लड़ाई सीधे तौर पर खुलकर सामने आई है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपनी उपेक्षा से कुंठित और उपेक्षित महसूस कर रहे है। जबकि जिलाध्यक्ष राजौरिया को इससे कोई सरोकार नहीं है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

