ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे पर बनेंगे 8 बड़े, 23 छोटे पुल

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। एनएचएआई द्वारा विकसित किए जा रहे ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे का कार्य जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। इस एक्सप्रेस वे के निर्माण होने के बाद ग्वालियर से आगरा पहुंचाने में महज 1 से 1.30 घंटे का समय लगेगा। वर्तमान में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। यह एक्सप्रेस वे 8 नदियों एवं 23 नालों को पार कर निकलेगा, इसके चलते इस एक्सप्रेस वे पर 8 बड़े एवं 23 छोटे पुल बनाए जाएंगे। इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद ग्वालियर से आगरा की दूरी 32 किलोमीटर कम हो जाएगी।  वर्तमान समय में ग्वालियर से आगरा की दूरी 121 किलोमीटर है, ग्वालियर से आगरा पहुंचने के लिए 4613 करोड़ की लागत से 88.400 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद ग्वालियर से आगरा की दूूरी 32 किलोमीटर कम हो जाएगी।  6 लेन के इस हाइवे के बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा, साथ ही यहां पर वाहन 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। वर्तमान में यह हाइवे 4 लेन है, साथ ही इस पर टै्रफिक का भी भयानक दबाव है, जिसके कारण यहां पर वाहन 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ पाते हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

जमीनों के अधिग्रहण का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण 
ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे बनाने के लिए काफी सारी निजी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें
* आगरा स्थित देवरी, सलेमाबाद, ककरारी, करौंधना, फूलपुर आदि 15 गांवों की 110.97 हेक्टेयर भूमि।
* धौलपुर (राजस्थान) में अजीतपुरा, बीच का पुरा, नादोली, ढोडी का पुरा, मछरिया, हनुमानपुरा आदि 18 गांवों की 114.57 हेक्टेयर भूमि।
*  मुरैना (मध्यप्रदेश) में बीलपुरा, कुठियाना, श्यामपुर खुर्द, दिमनी, डोंगरपुर लोधा, खेरिया कलां, कोतवाल, नाका, पिलुआ सहित 30 गांवों की 275.49 हेक्टेयर भूमि। जबकि ग्वालियर में सुसेरा गांव की 1.08 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए सभी ग्रामीणों से अनुबंध हो चुका है, इस समय लोगों को जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश लोगों को उनकी भूमि के बदले मुआवजे के आवंटन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

इन नदियों पर बनेंगे इतने लंबे पुल 
ग्वालियर से आगरा के बीच 8 नदियां व तालाब एवं नहर पड़ती हैं।  जिनमें खारी नदी (120 मीटर), तालाब (105 मीटर), उगटन नदी (150 मीटर), क्वारी नदी (150 मीटर), आसन नदी (150 मीटर) सहित नहर (70 मीटर) पर पुल  बनाए जाएंगे। जबकि 23 नालों पर छोटे-छोटे पुलों का निर्माण किया जाएगा।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!