‘मेरी मौत का जिम्मेदार पति होगा…’, युवती ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर| सिरोल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवती ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर अपने पति को जिम्मेदार ठहराया है. परिजनों का आरोप है कि पति ने खुद को अविवाहित बताकर युवती को धोखे में रखा और शादी की थी.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

घटना सिरोल थाना इलाके की ईस्ट मेरेडियन सोसाइटी के फ्लैट नंबर 615 की है. यहां रहने वाले राजू भदौरिया के घर में उसकी पत्नी प्राची भदौरिया का शव बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्राची के परिजन मौके पर पहुंचे. कमरे का दृश्य देखकर परिजनों का बुरा हाल हो गया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के चाचा संजय सिंह चौहान ने राजू भदौरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि प्राची और राजू की शादी करीब छह महीने पहले वृंदावन में हुई थी. शादी के वक्त राजू ने खुद को कुंवारा बताया था और अपनी उम्र भी काफी कम बताई थी. हालांकि, शादी के बाद प्राची को पता चला कि राजू उससे करीब 15 साल बड़ा है और वह पहले से ही शादीशुदा है. इसी झूठ और धोखे को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

परिजनों के मुताबिक,मौत से एक दिन पहले राजू अपनी ससुराल पहुंचा था, जहां उसका विवाद हुआ. आरोप है कि वहां राजू ने डरा-धमकाकर प्राची के पिता से कुछ कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए थे. इसके बाद प्राची जब पहली बार अपनी ससुराल पहुंची, तो उसे राजू की दूसरी शादी का कड़वा सच पता चला. परिजनों का कहना है कि सच सामने आने पर प्राची के साथ मारपीट की गई और उसे मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया गया. प्राची ने मौत को गले लगाने से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया. इस वीडियो में उसने स्पष्ट रूप से कहा कि उसके साथ कुछ भी होता है या उसकी मौत होती है, तो उसका जिम्मेदार सिर्फ राजू भदौरिया होगा. उसने यह भी साफ किया कि उसके माता-पिता की इसमें कोई गलती नहीं है, जिनसे राजू ने धोखे और दबाव में कागजों पर दस्तखत करवाए हैं. यह वीडियो अब पुलिस के लिए जांच का सबसे बड़ा आधार बन गया है.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

सिरोल थाने के जांच अधिकारी डी.एस. कुशवाह ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने, दोनों एंगल से जांच कर रही है. युवती के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!