
(धीरज राजकुमार बंसल)
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आजकल देखने में आ रहा है ज्वैलर्स जमकर चांदी काट रहे है। उनकी एक तरह से दादागिरी चल रही है और आम गरीब ग्राहक लूट रहा है। लेकिन ज्वैलर्स को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आम लोगों ने लूटपाट मचाने वाले ज्वैलरी कारोबारियों पर कार्रवाई की मांग सरकार और प्रशासन से की है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
चांदी के दामों की आड़ में सराफा व्यापारियों ने आम आदमी की जेब पर सीधा हमला बोल दिया है। बाजार में खरीद और बिक्री के नाम पर ऐसा खेल चल रहा है, जिसे खुली मनमानी और लूट कहना गलत नहीं होगा। सूत्रों के मुताबिक चांदी खरीदने वाले ग्राहकों से एमसीएक्स रेट से करीब 18 हजार रुपये प्रति तोला अधिक वसूले जा रहे हैं। हालत यह है कि दुकानदार मनचाहा दाम बताकर यह कहकर दबाव बना रहे हैं कि “आज नहीं लिया तो कल मिलेगा ही नहीं।” वहीं दूसरी ओर, जब ग्राहक अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी शुद्ध चांदी बेचने बाजार पहुंचता है, तो उसे एमसीएक्स मूल्य से 28 हजार रुपये प्रति किलो कम दाम थमा दिए जाते हैं। इतना ही नहीं अगर कोई ग्राहक चांदी के जेवरात बेचने जाता है तो दुकानदार और भी आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे मामलों में एमसीएक्स रेट से लगभग एक लाख रुपये प्रति किलो तक कम कीमत लगाकर सामान खरीद लिया जा रहा है। यानी खरीद में आसमान छूते दाम और बिक्री में औने-पौने भाव दोहरा मापदंड पूरी तरह हावी है। सराफा बाजार में जानबूझकर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है मानो चांदी अब दुर्लभ हो गई हो और आगे मिलना मुश्किल है। इसी डर का फायदा उठाकर ग्राहकों को ऊंचे दाम चुकाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कुल मिलाकर चांदी के कारोबार में पारदर्शिता पूरी तरह गायब है और आम ग्राहक ठगी का शिकार हो रहा है। सवाल यह है कि आखिर इस मनमानी पर रोक कौन लगाएगा और कब सराफा बाजार में लूट का यह खेल बंद होगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

