
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक (मृदा विज्ञान) पद के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के संबंध में एक शिकायत महामहिम कुलाधिपति को प्रस्तुत की गई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
शिकायतकर्ता जयदीप सिंह भदौरिया ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय द्वारा शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सूची और स्कोर कार्ड सार्वजनिक नहीं किए गए, जो चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि पूर्व में आयोजित भर्तियों में यह एक स्थापित परंपरा रही है, लेकिन वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में इसका पालन नहीं किया गया। शिकायत में कहा गया है कि साक्षात्कार के उपरांत अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से स्कोर कार्ड प्रदान किए जाने से यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि किस आधार और मेरिट क्रम के अनुसार उन्हें आमंत्रित किया गया। इस स्थिति के कारण शिकायतकर्ता को साक्षात्कार हेतु कॉल लेटर जारी नहीं किया गया। इसके पूर्व, विश्वविद्यालय द्वारा SMS पदों की भर्ती में भी ऐसी ही अनियमितताएं पाए जाने पर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया गया था। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि:
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
1. माननीय उच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका के अंतिम निर्णय तक सहायक प्राध्यापक (मृदा विज्ञान) पद हेतु की गई नियुक्तियों और चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग को निरस्त किया जाए।
2. विज्ञापन क्रमांक IPRO/Advt. No. 28th/2022/Reg/14 दिनांक 14.01.2022 के अंतर्गत की गई भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं की स्वतंत्र, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
3. भविष्य में सभी भर्तियों में शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सूची एवं स्कोर कार्ड अनिवार्य रूप से सार्वजनिक किए जाएं, जिससे चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित हो सके।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

