नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल | मध्य प्रदेश भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के कार्यकाल का लगभग एक साल पूरा होने जा रहा है और इसी के साथ संगठन की नई टीम भी सामने आ गई है।
नई कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र कुमार और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी शामिल हैं। प्रदेश कार्यसमिति के 106 सदस्यों के अलावा 41 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सभी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यसमिति का हिस्सा होंगे। सूची की खास बात यह है कि इसमें कई मंत्रियों और विधायकों के साथ भाजपा विधायक संजय पाठक को भी जगह दी गई है। माना जा रहा है कि नई कार्यसमिति के जरिए भाजपा ने आगामी चुनावी और संगठनात्मक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संतुलन साधने की कोशिश की है।



नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

