
– ग्वालियर व ग्वालियर के लोगों के लिये सदैव रहते है तैयार
(धीरज राजकुमार बंसल)
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अगर आप हृदय रोगी हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, जीबी पंत अस्पताल नईदिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के मुखिया और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. युसूफ जमाल और उनका विभाग ऐसे मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज कर रहा है जो कोमोर्बिडिटी संग हृदय रोग से पीड़ित हैं। डा. जमाल अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित चिकित्सा के जरिये कई मरीजों को हृदय रोगों से निजात दिला चुके है। डा. जमाल उनके अस्पताल में ग्वालियर से आने वाले मरीजों के लिये सदैव तत्पर रहते है और हर तरह से मदद भी करते है। उनके दिल में ग्वालियर और ग्वालियर के लोगों के लिये सदैव स्नेह रहता है और जब भी कोई ग्वालियर का उनके पास जाता है तो वह सेवा के लिये हमेशा तैयार रहते है। वह ग्वालियर में समय समय पर शिविर के माध्यम से निशुल्क परामर्श देने भी आते है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. युसूफ जमाल का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ दिल का कमजोर होना स्वाभाविक है। ऐसे में बुजुर्गों को थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत होती है। इस उम्र में धमनियां सख्त हो जाती हैं, रक्तचाप बढ़ जाता है और दिल को खून पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। मरीज को गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस, ब्रैडीकार्डिया, टैकी-ब्रैडी सिंड्रोम, कम्पलीट हार्ट ब्लॉक व हाई ग्रेड एवी ब्लॉक जैसी समस्याओं तक का सामना करना पड़ सकता है। जब हृदय से शरीर में रक्त ले जाने वाला एओर्टिक वाल्व ठीक से खुल नहीं पाता, सिकुड़ जाता है और रक्त प्रवाह बाधित होता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सही देखभाल से स्वस्थ रखा जा सकता है दिल को
उन्होंने बताया कि दिल को सही देखभाल से इसे लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। रोज फल, सब्जी और दालें खाएं। नमक और तला-भुना भोजन कम करें। ज्यादा मीठा खाने से बचें। रोज 30 मिनट तेज चलें। योग या हल्का स्ट्रेचिंग करें। ज्यादा थकावट से बचें। धूम्रपान और शराब से दूरी रखें। रोज 7 घंटे की नींद लें। नियमित जांच कराएं। ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लें।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें
कब तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
डा. जमाल ने बताया कि सीने में दर्द या भारीपन। सांस फूलना। अचानक कमजोरी या चक्कर आना। छोटे-छोटे बदलाव दिल को बड़ा सहारा देते हैं। आज से शुरुआत करें, आपका दिल आपको जरूर धन्यवाद देगा। सही इलाज और स्वस्थ जीवनशैली से स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

