
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बन रहे अटल लोक एवं बीएसएफ टेकनपुर में म्यूजियम के अपग्रेडेशन कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने 16 करोड़ 80 लाख रुपए का बजट स्वीकृति किया है। सिरोल पहाड़ी पर बन रहे अटल लोक में 6.80 करोड़ रुपए की लागत से सिविल कार्य कराए जाएंगे। जबकि 9.99 करोड़ रुपए की लागत से बीएसएफ टेकनपुर में बने म्यूजियम का अपग्रेडेशन कार्य होगा। जिससे यहां पर आने वाले बच्चों में देश सेवा की लालसा पैदा हो सके।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सिरोल पहाड़ी क्षेत्र में 70 बीघा जमीन पर अटल लोक तैयार किया जा रहा है। इस अटल लोक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 15 से 18 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। यह प्रतिमा मिश्रित धातुओं से तैयार होगी। इसके साथ ही अटल लोक में अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी काफी सारी चीजें प्रदर्शित की जाएंगी। इसके साथ ही यहां पर काफी सारी गैलरियां होंगी, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए 6.80 करोड़ रुपए से अटल लोक में सिविल के कार्य कराए जाएंगे। इसमें फव्वारे, पक्का फर्श, लाइटिंग आदि लगाई जाएगी। सिरोल स्थित 70 बीघा भूमि पर बन रहे अटल लोक में भव्य पार्क बनाया जाएगा। जिसमें सैलानी आकर बैठ सकें, इस पार्क में फुलवारी एवं चुनिंदा किस्म के पौधे लगाए जाएंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अटल लोक में देशभर से जुड़ी अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को लाया जाएगा। इसमें लखनऊ, दिल्ली में रखे उनके दस्तावेज एवं अन्य वस्तुएं शामिल हैं। इसके साथ ही यहां पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले भी लगाया जाएगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

