नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल| मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पांच मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। जबकि कैबिनेट में इन नए चेहरों को भी मिल सकता है। इसके लिए लगभग सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सागर से लेकर इंदौर तक कई दिग्गजों नाम चर्चा में हैं। वहीं, सरकार की हालिया परफॉर्मेंस रिपोर्ट में कमजोर पाए गए कुछ मंत्रियों की छुट्टी तय है। इसके चलते राज्य में प्रशासनिक और सांगठनिक गलियारों में हड़कंप मचा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इन 5 मंत्रियों की कुर्सी पर खतरा
मंत्री विजय शाह, कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में घिरे
वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का कामकाज संतोषजनक नहीं
जाति प्रमाण-पत्र मामले में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी घिरी
पंचायत विभाग की राज्यमंत्री राधा सिंह के काम से भी सरकार खुश नहीं
कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना भी बयान के विवादों में घिरे
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इन नए चेहरों की मंत्रिमंडल में हो सकती है ऐंट्री
मंत्रिमंडल में इन नए चेहरों को मौका मिल सकता है। यहां सागर से प्रदीप लारिया प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। जबकि पन्ना से पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का नाम भी चर्चा हैं। सिंधिया खेमे से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की मंत्रिमंडल में वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, सांसद से विधायक बनाई गईं रीति पाठक और इंदौर से मालिनी गौड़ को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

