
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे ग्वालियर-चंबल अंचल के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सेना इस बार भर्ती का दायरा बढ़ाने जा रही है। करीब एक लाख खाली पदों को भरने के लक्ष्य के तहत 2026 की भर्ती प्रक्रिया में चंबल अंचल के लिए वैकेंसी लगभग दोगुनी कर 1800 तक की जा सकती है। वर्ष 2024 में यह संख्या 832 थी। भर्ती प्रक्रिया फरवरी में की शुरू होने की संभावना है और इसका नोटिफिकेशन एक हफ्ते में जारी हो सकता है। सेना इस बार भर्ती रैली शिवपुरी या सागर के बजाय ग्वालियर में कराने पर विचार कर रही है। इसके लिए सेना के अधिकारी शासन स्तर पर बातचीत करेंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल ग्वालियर जिला प्रशासन की ओर से समय पर सहमति नहीं मिल पाई थी। इसके कारण भर्ती रैली शिवपुरी शिफ्ट करनी पड़ी थी। 2025-26 की भर्ती में कुल 1716 युवाओं का चयन हुआ, जिनमें से भिंड, मुरैना और ग्वालियर के 1143 युवा शामिल थे, जबकि शेष 7 जिलों से केवल 573 युवाओं का चयन हो सका। अग्निवीर भर्ती के लिए इस बार समय से अनुमति को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है कि सेना का प्रस्ताव मिलने पर तत्काल शासन को भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिसंबर 2025 में BSF में अग्निवीरों के आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेन मुताबिक अब BSF में कॉन्स्टेबल लेवल की डायरेक्ट भर्ती की 50 प्रतिशत सीटें पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए रिजर्व होंगी। इससे पहले पूर्व अग्निवीरों को सिर्फ 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता था। यानी भर्ती प्रक्रिया में हर साल आधी सीटें सिर्फ अनुभवी पूर्व अग्निवीरों को दी जाएंगी। इसके अलावा पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए 10 प्रतिशत और बीएसएफ के कॉम्बैटाइज्ड कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) के समायोजन के लिए 3 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

