
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर | डबरा में विश्व का पहला नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर तैयार हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के 10 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 10 फरवरी से होगा। 20 फरवरी तक आयोजित महोत्सव में देश-विदेश के संत-महंत शामिल होंगे। इनमें मुख्य रूप से पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कवि कुमार विश्वास रहेंगे। 11 से 13 फरवरी तक प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा करेंगे। जबकि 14 से 16 फरवरी तक कुमार विश्वास अपने-अपने राम की काव्य प्रस्तुति देंगे। आखिरी में 17 से 20 फरवरी तक चार दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री राम कथा के साथ दिव्या दरबार सजाएंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 10 फरवरी को स्टेडियम ग्राउंड से निकलने वाली विशाल कलश यात्रा के साथ होगी। इस यात्रा में लगभग 20 हजार महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है, जो डबरा के मुख्य मार्गों से होते हुए शक्तिपीठ पहुंचेगी। डबरा का यह नवग्रह शक्तिपीठ न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सनातन संस्कृति और ज्योतिष परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा। महोत्सव के दौरान नौ मंजिला भव्य यज्ञशाला में विशेष आहुतियां दी जाएंगी। प्रत्येक ग्रह देवता के लिए एक-एक लाख आहुतियां समर्पित होंगी। संत बद्रीश महाराज अपने 70 उपासकों के साथ विधि-विधान संपन्न कराएंगे। दांती महाराज द्वारा पूरे 10 दिन विशेष अनुष्ठान किया जाएगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

