
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा-केंद्र तलाशने के लिए भटकना नहीं होगा। उनके परिजनों के मोबाइल पर स्कूलों की ओर से परीक्षा केंद्र की लोकेशन डाली जाएगी। इससे परीक्षार्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच पाएंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। यह परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलेंगी। सीबीएसई की कक्षा 10वीं में लगभग 12 हजार और कक्षा 12वीं में लगभग 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। स्कूल 12 फरवरी को केंद्र की लोकेशन भेजेंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ज्वेलरी भी उतार ली जाएगी
* छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्कूल की यूनिफॉर्म में ही प्रवेश दिया जाएगा।
* प्राइवेट स्टूडेंट्स हल्के रंग के कपड़े पहनकर केंद्र पर जा सकते हैं।
* परीक्षा के दौरान ज्वेलरी, स्मार्ट वॉच, मोबाइल लेकर नहीं जा सकते। छात्र सामान्य घड़ी पहनकर परीक्षा दे सकते हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

