हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ यूसूफ जमाल 7 को ग्वालियर आएंगे

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। जीबी पंत नई दिल्ली के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ यूसूफ जमाल  7 फरवरी को ग्वालियर आएंगे। ग्वालियर आगमन पर श्री जमाल का उनके प्रशंसक और समाजसेवी स्वागत करेंगे। डॉ जमाल का नाम ग्वालियर में हृदय रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। क्योंकि ग्वालियर के मरीजों के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं। उनके द्वारा देश-विदेश के लाखों मरीजों की एंजियोप्लास्टी कर जान बचाई जा चुकी है। पिछले दिनों डाॅ जमाल साहब को पद्मश्री से सम्मानित करने की मांग भी की गई थी। यहां बता दें कि प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ यूसूफ जमाल ग्वालियर में 7 फरवरी को  महावीर भवन कंपू में आयोजित विशाल हृदय रोग परीक्षण शिविर में मरीजों को परामर्श देंगे।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!